फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरमपुर के पास जंगल में दो मोरों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज (मैनपुरी)। गांव बीरमपुर के पास जंगल में बुधवार की दोपहर शिकारियों ने दो मोर मार गिराए। वह लोग मृत मोर ले जा रहे थे। तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को देख भाग गए। ग्रामीणों ने दोनों मोर के शव गड्ढा खोद कर दफना दिए।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र में शिकारी एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। यह लोग गुलेल व छर्रे वाली बंदूक से मोर आदि पक्षियों का शिकार करते हैं। बुधवार दोपहर तीन शिकारियों ने गांव वीरमपुर के पास जंगल में दो मोर मार दिए। मोर के शव एक बोरी में रख कर साथ ले जा रहे थे। तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखा तो वह लोग घबरा गए। बोरी को सड़क पर फेंक कर भाग गए।
पुलिसकर्मियों ने जब बोरी को खोला तो उसमें दो मोर के शव थे। मौके पर ग्राम प्रधान अभिषेक व ग्रामीण आ गए। पुलिस की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शवों को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें