फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में अधिवक्ता की हत्या से जनपद के अधिवक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
कासगंज में अधिवक्ता अलीगढ़ में अधिवकता की हुई हत्या के बाद एकत्रित होकर सभा करते। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ में साथी अधिवक्ता की हत्या से जनपद के वकीलों में उबाल है। कासगंज बार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहकर घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुरक्षा की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

महासचिव धर्मवीर सिंह एड. ने कहा कि अलीगढ़ में अधिवक्ता वेदप्रकाश सिंह की हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी भी गोली लगने से घायल हो गईं। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हमलों की संख्या बढ़ी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिसौदिया ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर सरकार का ध्यान नहीं है। सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
अधिवक्ता सत्येंद्रपाल सिंह बैस ने कहा कि शासन को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस मौके पर उपेंद्र मिश्रा, पीसी मिश्रा, केशव मिश्रा, राकेश, अंजुम राहत, सतेंद्र सैनी, शारदा प्रसाद सक्सेना, प्रकाशवीर, महेंद्र पाल सिंह, उमाकांत, रवेंद्र प्रताप, सुरेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा, राजीव कुमार, निशांत कामिल, सुशील, मयंक मिश्रा, अभिषेक सोलंकी, विजय प्रताप सिंह, रंजीत कुमार, श्यामसुंदर, अब्दुल, विजय प्रकाश, गिरजाशंकर, शैलेंद्र, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें