फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगायात्रा- गंगा किनारे के गांव में अनियमितता मिलने पर डीएम खफा, जताई नाराजगी

विज्ञापन
कासगंज के लहरा गंगाघाट पर निरीक्षण करते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गंगायात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने यात्रा से पहले गंगा किनारे के ग्रामों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को कई ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई ग्रामों में गंदगी और अनियमितता मिलने पर डीएम खफा दिखाई दिए और उन्होंने लापरवाहों को लताड़ लगाई। जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने लहरा-कछला मार्ग का निरीक्षण किया। मानपुर नगरिया और न्यौली शुगर मिल के पास यात्रीशेड में गंदगी थी। कुछ सड़कों पर गंदगी थी। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि गंगा यात्रा की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। लहरा घाट पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य मेला तथा विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये जाएंगे। मार्गों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। मन्दिरों, यात्रीशेडों के आसपास रंगाई पुताई, मार्गों की सफाई जरूर कराएं। कासगंज में प्रवेश स्थलों पर लहरा घाट पर तथा गंगा किनारे के सभी 34 गांवों में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए जाएं। गांवों से घूरे हटवा कर पॉलीथीन मुक्त कराएं। लहरा घाट और मानपुर नगरिया में वृक्ष भंडारा आयोजित कराकर पौधे वितरित कराएं। इन गांवों के प्रत्येक योजना के लाभार्थियों से दस-दस पौधे लगवाएं। कुष्ठ आश्रम की साफ सफाई कराकर कंबल एवं फल आदि वितरित कराएं।
गंगा किनारे स्थित गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निबंध प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरी तथा पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाए। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए रामायण सिंह यादव, डीपीआरओ सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बदायूं में आयोजन कासगंज में स्वागत
गंगा यात्रा एक ही दिन में दो जिलों में पहुंचेगी। सबसे पहले बदायूं के कछला गंगाघाट पर कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां जनसभा होगी। इसके बाद लहरा गंगाघाट पर यात्रा पहुंचेगी जहां कासगंज प्रशासन की ओर से यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
आंकड़े की नजर से-
- 29 जनवरी को जिले में पहुंचेगी गंगायात्रा।
- 34 गांव में होगा यात्रा का भव्य स्वागत।
- 10 हजार पौधे भंडारे में वितरित करेगा विभाग।
गंगायात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। गंगा किनारे के सभी ग्रामों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। इन गांव में यात्रा का जगह जगह स्वागत होगा। सभी जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि काम में कोई लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

- सीपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें