फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले हाथ फिर काटा गला...मौसेरी बहन के प्रेमी को इसलिए दी खौफनाक मौत, जिससे उसकी और कोई और न देखे

Wed, 25 Jun 2025 06:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में मौसेरी बहन के प्रेमी की हत्या करने के आरोपी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौसेरी बहन से उसे प्यार हो गया था। उधर वो भी अपने प्रेमी से संबंध तोड़ना चाहती थी। इसी वजह से प्रेमी की हत्या करा दी।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज में ऑटो चालक बिलाल को प्रेमिका का माैसेरा भाई बहाने से बुलाकर ले गया था। शराब पिलाने के बाद साथी संग सिर में पत्थर से प्रहार कर दिए थे। इसके बाद प्लाॅट में ले जाकर गला और हाथों की कलाई पर छुरे और ब्लेड से वार कर हत्या कर दी थी। यह खुलासा पुलिस ने किया है। मंगलवार तड़के मुख्य हत्यारोपी फरमान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अंधे प्यार में कातिल बनी नौ बच्चों की मां...इसलिए प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस को दोनों की तलाश




 

पुलिस पर कर दिए फायर
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि बिलाल का शव जोनल पार्क के पास प्लाॅट में मिला था। सोमवार को एक आरोपी शहीद नगर निवासी आमिर खान को गिरफ्तार किया था। दूसरे आरोपी फरमान की तलाश की जा रही थी। मंगलवार तड़के उसे गढ़ी देवरी से इनर रिंग रोड की तरफ जाने वाले मार्ग पर घेर लिया। उसने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लग गई। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से छुरी, तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह


 

मौसी की बेटी से शादी करना चाहता था...
पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह खाला (मौसी) की बेटी से शादी करना चाहता था। पूर्व में माैसेरी बेटी की दोस्ती बिलाल से भी थी। वह उसे परेशान कर रहा था। इस पर दोस्त आमिर के साथ हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन वह बिलाल को अपने साथ शराब पिलाने ले गए।

ये भी पढ़ें -  UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश
 
विज्ञापन

शराब पिलाने के बाद ली जान
ऑटो में शराब पीने के दाैरान उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। वह गिर गया। इस पर उसे उठाकर प्लाॅट में ले गए, जहां पहले उसकी कलाई काटी, फिर गला काट दिया। जिससे उसकी माैत हो गई। उन्हें लग रहा था कि बच जाएंगे। मगर, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें