फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दो नाबालिग बहनों  का अपहरण, साइकिल से गईं थी खेत पर; फिर लौटकर नहीं आईं

Thu, 06 Apr 2023 06:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दोनों बहनें खेत पर गेहूं काटन के लिए गईं थीं। उसके बाद से वे घर लौटकर नहीं आईं। परिवार के लोगों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें बुधवार की सुबह साइकिल से खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए गईं थी। इनके पीछे पैदल मां व अन्य परिजन पहुंचे, लेकिन खेत पर नहीं मिलीं, जिसके बाद परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन



पिता का कहना है कि सात वर्ष बेटी को लेकर 16 वर्षीय बेटी साइकिल से खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए सुबह करीब सात बजे निकली थी, लेकिन न तो खेत पर पहुंची और न हीं घर वापस आई। खेत पर पत्नी, दादा-दादी भी पहुंचे लेकिन दोनों नहीं मिलीं। उसने बताया कि वह बड़ी बेटी को परीक्षा दिलाने एटा गया था। तब परिजनों ने दोनों बेटियों के अपहरण होने की सूचना दी। पहले परिजनों ने तलाश किया। बाद में वह भी खोजने में जुट गया। लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें- Agra: प्लॉट के विवाद में चाचा-भतीजों में फायरिंग, लोगों में फैली दहशत; दरवाजे में फंसी मिली गोली

मुकदमा हुआ दर्ज 

पीड़ित ने इसके बाद बेटियों के अपहरण की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पिता ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें