फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम का अपहरण के बाद कत्ल: डेढ़ वर्षीय बच्ची का हाथ और कान क्यों काटा...ऐसी मौत देखकर कांप गया कलेजा

Mon, 03 Jun 2024 11:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या इतनी बेरहमी से की गई, देखने वालों का भी कलेजा कांप गया। बच्ची के शरीर पर गहरे जख्म मिले। इसके साथ ही उसका हाथ और कान काटा गया। पुलिस इस हत्याकांड के कई अनसुलझे सवालों में उलझी हुई है। 

 
विज्ञापन
महक की फाइल फोटो, आरोपी के घर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मासूम के अपहरण के बाद हत्या की गुत्थी उलझती ही जा रही है। अपहरण के बाद हत्या को लेकर परिजनों और लोगों के बीच तंत्र-मंत्र से लेकर अन्य कई चर्चाएं जोर पकड़े हुए हैं। कई अनसुलझे सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं। जिनका पुलिस के पास अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्जी गली इमाम बाड़ा निवासी मोहम्मद आकिब की लगभग डेढ़ वर्षीय पुत्री महक उर्फ महर की हत्या के बाद पूरा परिवार टूट गया है। घटनास्थल पर मिले बच्ची के शव में उसका सीधा हाथ और कान कटा हुआ था। जिसका शव मिलने के बाद लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। जिनके बीच कई तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। बालिका का हाथ और कान कटा देखकर लोग तंत्र-मंत्र के चलते किसी हथियार से हाथ और कान काटने के कयास लगा रहे हैं। पुलिस की मानें तो हाथऔर कान को किसी जानवर द्वारा खाए गए हैं। मासूम के नाजुक अंगों पर भी चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे।

जबकि इसके अलावा बच्ची के शरीर के अन्य हिस्सों पर जानवर द्वारा खाए जाने के निशान नहीं दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपी फूफा का बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया है। जिसके आधार पर पुलिस का मानना है कि फूफा ने ही शराब पीकर बच्ची की हत्या की है। जबकि लोग एवं परिजन इस हत्या के पीछे कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को अपहरण की घटना के बाद से हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद से आरोपी एवं उसकी पत्नी पुलिस की हिरासत में है। ऐसे में यह कुछ सवाल पुलिस की थ्योरी से मिलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।

 

नानी के साथ बच्ची, रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
कबाड़ बीनने वाले बच्चे ने देखा था बच्ची का शव
पंजाबी कॉलोनी में रविवार को कबाड़ बीनने वाले एक बच्चे ने मासूम का शव नाली के समीप पड़ा देखा। शव से दुर्गंध उठ रही थी। जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपी के पजाया रूकनपुरा स्थित किराए के मकान पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन

ई-रिक्शा में बैठकर रूकनपुरा पहुंची पुलिस
घटना में अन्य तथ्यों को जुटाने के लिए सीओ और इंस्पेक्टर रूकनपुरा पुलिस वाहन से पहुंचे, तो वहीं थाने का अन्य पुलिस बल ई-रिक्शा में बैठकर रूकनपुरा पहुंचा। जहां लोगों से आरोपी और उसके परिवार के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें