फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण नहीं प्यार का मामला: सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा, युवती बोली- परिवार से जान का खतरा

Tue, 31 Oct 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिसकर्मी पर जिस युवती के अपहरण करने की शिकायत परिवार वालों ने की थी, उसकी कहानी ही कुछ और निकली। युवती की बरामदगी के बाद पता चला कि मामला प्यार का है। युवती ने बताया कि पुलिसकर्मी से वो प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। 
 
विज्ञापन
girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना पिनाहट में तैनात पुलिसकर्मी पर जिस युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया, वो मामला प्यार का निकला। थाने में शिकायत के बाद युवती को बरामद कर लिया गया। उसने अपने बयानों में बताया कि वो पुलिसकर्मी से प्यार करती है। उसके साथ ही रहना चाहती है। घरवालों से उसे जान का खतरा है। 
विज्ञापन


थाना पिनाहट में तैनात पुलिसकर्मी सलमान खान को एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। बीते सप्ताह बृहस्पतिवार को मौका पाकर पुलिसकर्मी युवती को अपने साथ ले गया था। युवती को घर पर नहीं पाकर परेशान परिजनों ने थाने में युवती के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिसकर्मी द्वारा युवती का अपहरण करने की शिकायत की थी। जिस पर डीसीपी पूर्वी द्वारा पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
पुलिस ने शनिवार को युवती को बरामद कर बयान दर्ज किए। उसके बाद सोमवार को पुलिस ने युवती को मजिस्ट्रेट बयान के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं प्रेमी पुलिसकर्मी के साथ रहने की रजामंदी जताकर अपने बयान दर्ज कराए। युवती बालिग होने के चलते कोर्ट में बयान दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

   
इस मामले में थाना प्रभारी नीरज पंवार का कहना कि युवती के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए गए हैं, जिसमें वह पुलिसकर्मी के साथ रहने के लिए राजी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें