फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम वरुण को मंदिर के बाहर छोड़ गए अपहर्ता

Mon, 18 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मासूम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
थाना हरीपर्वत के पास से गुरुवार रात तकरीबन दो बजे अगवा किया गया चाय विक्रेता तरुण का दो वर्षीय बेटा वरुण सदर क्षेत्र में रविवार को मिल गया। अपहर्ता नौलक्खा में साईं मंदिर के बाहर उसे छोड़कर चले गए। मंदिर के पुजारी ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। बच्चे को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, वरुण मां मीना के पास सो रहा था। तभी उसे अगवा कर लिया था। पुलिस ने होटल सोलिटेयर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की थी, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं लग सका था। पहले दिन से ही आशंका जताई जा रही थी कि वरुण को कार सवार कुछ लोग उठाकर ले गए हैं। रविवार दोपहर तकरीबन 12 बजे साईं मंदिर के बाहर वरुण रोता मिला। पुलिस का कहना है कि बालक को बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास चल रहे हैं।

अपहर्ताओं ने पहनाए नए कपड़े
वरुण जब मिला तो वह नए कपड़े पहने था। आशंका है कि अगवा करने के बाद अपहर्ताओं ने उसे नए कपड़े पहनाएं होंगे, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके।

बच्चे के बारे में दो लोगों ने पूछा था
परिवारीजनों ने बताया कि घटना से दो दिन पहले दो लोग आए थे। उन्होंने बच्चे के बारे में पूछताछ की थी। वह उसे गोद लेने की बात कर रहे थे। मगर, मां-बाप के मना करने पर चले गए। अब उन्हीं लोगों को बच्चे को अगवा करने का शक है।
विज्ञापन


बाहर ले जाने की थी तैयारी
पुलिस को आशंका है कि बच्चे को कहीं और ले जाकर बेचने की तैयारी थी। मगर, पुलिस की कई टीमें उसकी बरामदगी के प्रयास में लगी थीं। पुलिस को अहम सुराग मिले थे। इसके बाद ही अपहर्ता उसे छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें