फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आईएसबीटी पर बेहोश मिला मुरादाबाद से अपहृत व्यापारी संदीप थरेजा, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 01 Jan 2022 12:00 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

व्यापारी बेहोश मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। व्यापारी ने बताया कि गुरुवार को मुरादाबाद से उसका अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
व्यापारी संदीप की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से बृहस्पतिवार को अपहृत हुआ सब्जी व्यापारी आईएसबीटी पर शुक्रवार को बेहोश पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर व्यापारी ने अपना नाम पता और कार सवारों द्वारा अपहरण करने की बात बताई। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस और व्यापारी के परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई। व्यापारी के परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन

सब्जी व्यापारी संदीप थरेजा मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार फेज वन का रहने वाला है। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूटर से मंडी में जा रहा था। आवास विकास कॉलोनी की तरफ मुड़ने पर कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर संदीप की स्कूटर गिरा दिया। इसके बाद संदीप को कार में डालकर अगवा करके ले गए। संदीप के परिजनों ने वारदात के संबंध में सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई।  
उधर, शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हरीपर्वत थाना पुलिस को सूचना मिली कि आईएसबीटी पर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर पूछताछ की तो, उसने बताया कि वह सब्जी व्यापारी संदीप थरेजा है और उसका कार सवारों ने अपहरण कर लिया है। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि संदीप से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर मालूम करने पर बात की गई। उन्होंने भी यही बताया कि संदीप के अपहरण के संबंध में सिविल लाइंस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद मुरादाबाद जनपद पुलिस को सूचना दे दी है। संदीप के परिजन और पुलिस आगरा आ रहे हैं। चूंकि घटना की रिपोर्ट मुरादाबाद में दर्ज है, इसलिए संदीप को परिजनों की सुपुर्द किया जाएगा। यह भी पता चला है कि संदीप थरेजा का किसी सब्जी व्यापारी से जमीन का विवाद भी चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें