फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी करने के लिए नाबालिग को कर ले गया अगवा

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग को आरोपी शादी करने के लिए अगवा कर ले गया। अपराध में परिजन और अन्य लोगों ने सहयोग किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 3 अक्तूबर को उनकी 15 वर्षीय पुत्री को आरोपी दिवेश अपने साथ ले गया है। वह उनकी नाबालिग पुत्री से शादी करने के लिए अपने साथ लेकर गया है। पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि पुत्री को ले जाने में आरोपी का सुनीता देवी, कन्हैया, अजय, कुल्ली और बलेश्वर निवासी हाजीपुर, विशाल निवासी कुर्रा ने किया है। इन लोगों से पुत्री को वापस दिलाने के लिए कहा लेकिन अभी तक बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटित हो सकती है। कुर्रा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें