फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी ने सिलिंडर भरवाने को कहा तो कर दी पिटाई

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने सिलिंडर भरवाने को कहा तो कर दी पिटाई
विज्ञापन

भोगांव। मोहल्ला करियानीम में महिला ने जब पति से गैस सिलिंडर भरवा कर लाने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया। पत्नी को पीटकर घायल कर दिया।
पीड़िता नाजमीन बेगम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति मोहम्मद मंसूर आए दिन गाली गलौज करते हुए पिटाई करता है। शुक्रवार की शाम को वह चूल्हे पर रोटी बना रही थीं। धुआं से उन्हें खांसी आ रही थी। जब पति से कहा कि गैस सिलिंडर भरवा कर लाने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया। पास ही पड़ी लकड़ी उठाकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद मंसूर को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान करने के बाद शनिवार को एसडीएम न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें