फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव से तमंचे के बल पर महिला को अगवा कर उसके साथ 10 दिन तक दुष्कर्म किया गया। महिला ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि 27 नवंबर की देर शाम वह अपने खेत पर चारा लेने के लिए जा रही थी। तभी गांव का लखमीचंद अपने दो अन्य साथियों के साथ रास्ते में मिल गया और उसे तमंचे के बल पर अगवा कर ले गया। इसके बाद उसे ग्राम मिहौला में रखकर उसके साथ 10 दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह जैसे तैसे मौका पाकर वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। जहां उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें