पढ़ें पूरी खबर-
यूपीः कॉलेज जा रही छात्रा को अगवा कर पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शिकोहाबाद में अपने नाना के यहां रह कर कक्षा 11 में पढ़ रही है। 26 अगस्त को छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसे पड़ोसी युवक मिल गया।
आरोप है कि युवक ने छात्रा से कहा कि तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है। तुम्हें बुलाया है। लेकिन जब छात्रा ने जाने से इंकार किया तो युवक जबरन उसे अपने साथ ले गया। छात्रा का कहना है कि युवक उसे मोहल्ले में ही एक सुनसान मकान में ले गया और वहां जाकर कमरे में बंद कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर-
फिरोजाबादः छह बीघा जमीन के लिए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
सिक्सलेन के किनारे स्थित छह बीघा जमीन प्रापर्टी डीलर अनूप यादव उर्फ कल्ला की जान की दुश्मन बन गई। मृतक के भाई की ओर
से दी तहरीर पर लेखपाल अवधेश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले
में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।