फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेरिया एयरपोर्ट पर बने अलग चैनल

Fri, 15 Jan 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल एन्क्लेव से पहले दीवार बनाने के प्रस्ताव पर रक्षामंत्री से मिलेंगे उद्यमी
विज्ञापन

एयरपोर्ट सलाहकार समिति की पहली बैठक में टाटा गेट से प्रवेश की उठी मांग
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की राह में तो कई रोड़े है, उससे पहले ताजनगरी को चाहिए सिविल एन्कलेव, लेकिन इसके निर्माण में भी देरी है, ऐसे में खेरिया एयरपोर्ट पर ही दीवार बनाकर अलग चैनल बना दिया जाए तो यह एयरफोर्स से अलग हो जाएगा, जहां से आसानी से एयरपोर्ट के लिए यात्री पहुंच सकेंगे। इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन फैसला अब तक नहीं हुआ। ऐसे में एयरपोर्ट सलाहकार समिति रक्षामंत्री मनोहर परिकर से 16 जनवरी को मिलने जाएगी।
विज्ञापन

14 साल बाद अस्तित्व में आई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की पहली बैठक केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया की अध्यक्षता में एयरपोर्ट पर हुई। इसमें अर्जुन नगर गेट पर दीवार बनाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से चर्चा हुई, वहीं टाटा गेट को भी खोलने का प्रस्ताव रखा गया। इन दोनों मुद्दों पर रक्षामंत्री से केंद्रीय मंत्री कठेरिया चर्चा करेंगे। सलाहकार समिति ने खेरिया हवाई अड्डे पर आवागमन में होने वाली दिक्कतों का एकमात्र समाधान इंटरनेशनल एयरपोर्ट बताया। विधायक गुटियारी लाल दुवेश ने केंद्रीय मंत्री से हर तरह के समर्थन का वादा किया। एयरपोर्ट पर बुनियादी सुविधाओं के न होने पर अथारिटी अधिकारी प्रभाकर मिश्रा से जानकारी की गई। बैठक में समिति के सदस्य पूरन डावर, राजकुमार चाहर, सतीश गुप्ता, प्रह्लाद अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्यों में नवीन जैन, राकेश गर्ग, राजीव तिवारी, अनिल चौधरी, प्रमोद गांधी तथा शरद चौहान भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें