फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुसियापुर गांव में फिर आई आफत, दिवाली से पहले 12 मौतें...अब घर छत की पटिया गिरी; एक व्यक्ति की मौत

Tue, 28 Oct 2025 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को मलबे से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गिरी दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से हुई सीलन के कारण कुसियापुर गांव के एक मकान की छत गिर गई। कमरे में सो रहे मुन्नालाल (50) की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। परिजन ने दरवाजा तोड़कर मृतक को बाहर निकाला।
विज्ञापन


परिजन भूरी सिंह ने बताया कि मुन्ना लाल मजदूरी करते थे। सोमवार की रात वह कमरे में सो रहे थे। रात के समय छत की गर्डर, पटिया टूट कर उनके ऊपर गिर पड़ी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक उनके नहीं उठने पर परिजन ने आवाज लगाई। भीतर से कोई उत्तर नहीं मिलने से घरवाले घबरा गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो छत गिरी थी। 

मलबे में मुन्ना लाल दबे पड़े थे। परिजन उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


परिवारवालों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं वे भी मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार से हो रही बारिश से छत में सीलन हो गई। मकान भी पुराना होने से कमजोर हो गया था। जर्जर गर्डर, पटिया चटक कर टूट गई।

कुसियापुर के 12 वुवकों की उंटगन में डूबने से गई थी जान
नवरात्र पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कुसियापुर गांव के ही 12 युवकों की नदी में डूबने से जान चली गई थी। गांव के लोग अभी इस बड़े हादसे के गम से उबरे भी नहीं थे कि मंगलवार सुबह एक और हादसे में ग्रामीण की मौत से गांव में मातम छा गया है। वहीं मुन्ना लाल की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें