फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट-खट गैंग की दस्तक: सहायक विकास अधिकारी की कार को बनाया निशाना, 1.67 लाख रुपये के दो मोबाइल उड़ाए

Sun, 07 Jul 2024 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

 खट-खट गैंग ने आगरा में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही इस गैंग ने एक नई वारदात को अंजाम दिया है। इस गैंग ने सहायक विकास अधिकारी की कार से  1.67 लाख रुपये के दो मोबाइल चोरी कर लिए। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खट-खट गैंग शहर में फिर से सक्रिय हो गया। रकाबगंज थाना क्षेत्र में सहायक विकास अधिकारी की कार से इसने 1.67 लाख रुपये के दो मोबाइल फोन निकाल लिए। शोर मचाने पर फरार हो गए। सड़क पर जाम होने की वजह वह पीछा भी नहीं कर सके। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इससे पहले भी गैंग मदिया कटरा तिराहा, शाहगंज, रामबाग वह अन्य जगहों पर वारदात कर चुका है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर निवासी ऋषि कुमार सिंह खंदौली ब्लाॅक में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून को वह काम से संजय प्लेस स्थित विकास भवन में कार्यालय के काम के गए थे। शाम में करीब 6 बजे घर जाने के लिए कार से निकले। रास्ते में एमजी रोड पर रावली के पास जाम लगा था। इस दौरान 4 युवक आ गए। एक युवक पहले गाड़ी के आगे की तरफ आया। फिर पीछे की जाकर गाड़ी को जोर खटखटाया। फिर कंडक्टर साइड आकर बहस करने लगा।

इसी दौरान दूसरा युवक आ गया। वह भी खिड़की पर जोर जोर से खटखटाने लगा। उन्होंने दोनों शीशे खोल दिया। इस दौरान उनमें से एक युवक सीट पर आईफोन-30 समेत दो मोबाइल फोन निकालकर ले गया। उन्होंने शोर मचाया तो युवक फरार हो गए। बगल में दूसरी गाड़ी खड़ी होने के कारण वह खिड़की खोलकर आरोपियों का पीछा भी नहीं कर सके। बताया कि पुलिस ने 9 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


2 जुलाई को मोबाइल हुआ था ऑन कंपनी ने भेजी थी लोकेशन
ऋषि कुमार सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को उनका आईफोन ऑन हुआ। उसी दौरान कंपनी ने मोबाइल और मेल के माध्यम से लोकेशन की जानकारी दी थी। चेक करने पर रायबरेली की लोकेशन आ रही थी। इस पर उन्होंने थाना पुलिस को जानकारी दी थी। आरोप है कि पुलिस उसी दौरान कार्रवाई करती तो शायद उनके मोबाइल मिलने के साथ आरोपी भी पकड़ में आ जाते।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें