फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां गया परिचालक: 17 दिन बाद भी ईटीएम लेकर फरार... अब तक नहीं लगा सुराग, दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 07 Jul 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

परिवहन निगम का परिचालक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन और नकदी लेकर फरार है। 17 दिन बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में परिवहन निगम की नकदी और ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन) लेकर भागे परिचालक का सैंया पुलिस 17 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस परिवहन विभाग के अधिकारियों के भरोसे परिचालक को पकड़कर सुपुर्द करने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


22 जुलाई को गाजियाबाद के सचल दल ने फाउंड्री नगर डिपो की बस में 24 बेटिकट यात्री पकड़े थे। परिचालक ईटीएम और नकदी लेकर फरार हो गया। इस मामले में सैंया थाने में परिचालक लोकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज हुए 17 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक न तो परिचालक का सुराग लगा पाई हैं और न ही निगम की मशीन को बरामद कर सकी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सैंया ने बताया कि परिचालक घर से फरार चल रहा है। उसके घर और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें