फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनुपुरा रजवहा कटा, सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
कासगंज अमांपुर के बनुपुरा रजवहा की पटरी कट जाने से खेतों में जाते पानी को मिट्टी डालकर रोकते किसा - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
अमांपुर (कासगंज)। सिंचाई विभाग की अनदेखी अमांपुर क्षेत्र के तमाम किसानों के लिए परेशानी बन गई। अमांपुर के बनुपुरा क्षेत्र में अधिक पानी के दबाव से रजबहा की पटरी टूट गई, जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद मिट्टी डालकर पानी रोका। सिंचाई विभाग की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची। खेतों में जरूरत से अधिक पानी भरन से फसलों के गलने की आशंका है।
विज्ञापन

अमांपुर क्षेत्र के रजबहा में शनिवार रात पानी का दबाव बढ़ गया और बनुपुरा के पास रजबहा की कच्ची पटरी टूट गई। पटरी टूटते ही रजबहा का पानी खेतों में फैल गया। सुबह किसानों ने खेतों में पानी भरा देखा तो वह दंग रह गए। इसके बाद किसान टूटी पटरी को दुरुस्त करने जुट गए। तीन-चार घंटे की मशक्कत के बाद किसानों ने बमुश्किल पानी रोका। सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दी गई, लेकिन वे काफी देर बाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें