फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खालिस्तान समर्थक की गुरुद्वारा के सेवादार को धमकी, इंटरनेशनल नंबर से आया व्हाट्सएप कॉल; पुलिस कर रही जांच

Thu, 04 Jan 2024 11:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में खालिस्तान समर्थक ने गुरुद्वारा के सेवादार को धमकी मिला है। इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
धमकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल के सेवादार गुरुनाम सिंह को एक बार फिर धमकी मिली है। इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में थाना सिकंदरा में केस दर्ज किया गया है। सेवादार को पूर्व में भी इसी तरह धमकाया गया था। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल के सेवादार गुरुनाम सिंह ने पुलिस उपायुक्त नगर सूरज राय से शिकायत की थी। बताया कि 28 दिसंबर 2023 को रात 8:43 बजे उनके व्हाट्सएप पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने गालीगलौज के बाद जान से मारने की धमकी दी। कहा कि हमारे समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं कराई तो जान से मरवा देंगे। हम खालिस्तानियों का बहुत बड़ा नेटवर्क है। तेरा पता भी नहीं चलेगा।

गुरुनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले उन्होंने खालिस्तानी समर्थक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसमें राजवीर सिंह उर्फ राजा को नामजद किया। तब से लोग धमकी दे रहे हैं। उस समय समझौता लिखवाया गया था।
विज्ञापन


26 दिसंबर को वो मुख्यमंत्री से मिलकर आए थे। मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर डाले थे। एक फोटो में वह मुख्यमंत्री से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक को लग रहा है कि वो उनकी शिकायत करके आएं हैं। इस कारण ही व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी जा रही है।

फिनलैंड का है नंबर

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जिस नंबर से कॉल किया गया, वह फिनलैंड का है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें