फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बेटा: खून से सनी मां को तड़पते हुए देखता रहा, मौत के बाद लाश के पास बैठ गया...ऐसी हरकत पर नहीं होगा यकीन

Fri, 11 Oct 2024 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बेटे ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। उसने गुस्से में ईंट उठाकर मां के सिर पर कई प्रहार किए। बुरी तरह से मां का सिर कुचलने के बाद वो लाश के पास बैठ गया, इसके बाद उसने जो किया, सभी हैरान रह गए। 
 
विज्ञापन
जल्लाद बेटे का खूनी खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के भोगांव में आरोपी ने पहले तो बेरहमी से मां की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी। जब काफी देर तड़पने के बाद मां का शरीर शांत हो गया तो आरोपी पुत्र वहीं बैठ गया और खूब रोया। इस दौरान जीटी रोड पर कुछ राहगीर रुक गए और आसपास के लोगों से घटना की वजह पूछने लगे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त ईंट बरामद की है।
विज्ञापन




 

मोहल्ला जगत नगर निवासी शकुंतला देवी के दो पुत्र हैं बड़ा विजय उर्फ बबलू और छोटा पंकज है। दो बेटियों की वह शादी कर चुकी थीं। मां दोनों ही बेटों से बेहद प्रेम करती थी। लेकिन छोटा बेटा पंकज मां के कुछ ज्यादा ही करीब था। यह बात विजय को खटकती थी। इस बारे में विजय ने कभी कुछ जाहिर नहीं होने दिया।

मकान की बिक्री के बाद शकुंतला ने कुछ धन पति लक्ष्मण के इलाज के लिए रखा और बाकी दोनों बेटों को दे दिया था। अपनी जरूरत के लिए 40 हजार रुपये पास रख लिए थे। हिस्सा मिलने के बाद भी विजय संतुष्ट नहीं था। बृहस्पतिवार को 5 हजार रुपये मांगने पर जब मां ने मना किया तो विजय ने ऐसा कर दिया, जिसकी सोच रखना भी बेटे के लिए अपराध से कम नहीं है। उसने मां की बेरहमी से ईंट से कूंच कर हत्या कर दी।

 

छोटे भाई को रुपये दे देती थी मां
पुलिस हिरासत में बैठे आरोपी विजय से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि छोटा भाई पंकज जब भी मां से रुपये मांगता तो मां उसे तुरंत रुपये दे देती थी। जब वह रुपये मांगता था तो मना कर देती थी। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने मां को मार डाला।
विज्ञापन

कातिल बेटा हुआ गिरफ्तार 
पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर हुए झगडे़ के बाद आरोपी ने मां की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें