फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ पहुंची शिकायत तो गंदगी देखने आए अफसर

Thu, 18 Aug 2016 10:32 PM IST
पीएमओ पहुंची शिकायत तो गंदगी देखने आए अफसर
विज्ञापन
पीएमओ पहुंची शिकायत तो गंदगी देखने आए अफसर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 दो महीने पहले ताजमहल में गंदगी के अंबार का फोटो भेजकर पर्यटकों ने पीएमओ को शिकायत की तो पर्यटन मंत्रालय के अफसरों को हकीकत से रूबरू कराने को आगरा भेजा गया। बुधवार को केंद्रीय पर्यटन सचिव मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ ताजमहल और फतेहपुर सीकरी पहुंचे और सफाई, लपका, सैलानियों से ठगी के साथ पर्यटन सुविधाओं को न केवल देखा, बल्कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी जवाब तलब किया।
विज्ञापन

गतिमान एक्सप्रेस से अफसरों का कारवां आगरा पहुंचा। पोर्टल पर ताजमहल के गंदगी भरे फोटो साथ लेकर आए केंद्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी ने पहले सर्कि ट हाउस में पर्यटन योजनाओं और गंदगी पर राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। फिर वह ताजमहल पहुंचे और उन स्थानों को देखा, जिनके फोटो पोर्टल पर अपलोड कर पीएमओ भेजे गए थे। ताज पर चल रहे मडपैक और कूड़े की समस्या के बारे में एएसआई ने उन्हें जानकारी दी। लपकों, हॉकरों की शिकायत पर उन्होंने एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा। पर्यटन सचिव सीकरी भी पहुंचे, जहां इंटरप्रिटेशन सेंटर और तीन तरह के गाइडों के प्रवेश पर पूछताछ की। इस दौरान एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम, संरक्षण सहायक मुनज्जर अली, यूपी टूरिज्म उपनिदेशक दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। 

आईटीडीसी रेस्टोरेंट पर बनेगा फैसिलिटी सेंटर
आगरा। ताज के पश्चिमी गेट पर आईटीडीसी के रेस्टोरेंट की जगह फैसिलिटी सेंटर बनाने के पुराने प्रस्ताव को देखने के लिए पर्यटन सचिव पहुंचे। एएसआई अधिकारियों ने ताजमहल के 100 मीटर दायरे में होने से कुछ काम ही हो पाने की जानकारी दी। पर्यटन सचिव ने पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में एएसआई और पश्चिमी गेट पर आईटीडीसी की जमीन पर प्रस्तावित फैसिलिटी सेंटर के निर्माण में आ रही बाधाओं को समझा। रेवती के बाड़े में प्रस्तावित प्लान को उन्हें समझाया गया कि बाड़े से एयरपोर्ट की तर्ज पर टनल बनाकर सीधे ताज में प्रवेश दिलाया जाएगा। सुरक्षा जांच भी बाड़े में बनने वाले फैसिलिटी सेंटर में ही हो जाएगी। टिकट भी वहीं मिलेगा।
विज्ञापन


ताज, किला, सीकरी में पार्किंग को 100 करोड़
आगरा। पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी ने राज्य सरकार के अफसरों से कहा कि ताजमहल, किला और सीकरी में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए वह प्रस्ताव बनाकर भेजें, केंद्र सरकार 100 करोड़ रुपये तक की फंडिंग कर सकती है। सचिव ने ताजमहल में प्रवेश के लिए लंबी लाइनों की शिकायत पर कार्रवाई को कहा तो बताया गया कि प्रवेश द्वारों पर ज्यादा डीएफएमडी लगाने की जगह ही नहीं है। उन्होंने ताज के पास सफाई, टायलेट सुविधा और पार्किंग पर जोर देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें