फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता की भूल है केजरीवाल सरकार’

Mon, 26 Oct 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा की प्रथम वरिष्ठ महिला अधिकारी रहीं डा. किरन बेदी ने दिल्ली सरकार को जनता की अदालत में खड़ा कर कहा कि ये सरकार जनता की भूल है। केजरीवाल अपने वायदे पूरे नहीं करते हैं तो एक बार फिर जनता अपनी सरकार चुनेगी।
विज्ञापन

रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने आगरा आईं किरन बेदी ने बलात्कार और महिलाओं पर अत्याचार से निपटने के लिए बेटों को संस्कारवान बनाने की बात कही। चुनाव बाद भाजपा के पोस्टरों से गायब होने के सवाल पर उन्होंने तल्ख जवाब दिया। कहा, पुलिस सेवा में रही या फिर राजनीति में, मकसद सिर्फ समाजसेवा है। महंगाई और सांप्रदायिक दंगों पर कुछ नहीं बोलीं। कांफ्रेंस के दौरान खड़े होकर स्पष्ट कहा कि वे नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में आई हैं, राजनीति से जुड़े प्रश्नों के जवाब देने नहीं। इतना कहते ही वे चलीं गईं।
‘बेटे को जिम्मेदार, बेटी को बनाएं बहादुर’
बेटी के देर से आने तो कभी उसके कपड़ों पर सवाल उठे। क्या कभी बेटों से ये सवाल हुए। पता किया कि बेटे की सोहबत क्या है। नशाखोरी और आवारगी को ‘जवान’ है कहकर आंखें मूंद ली। ये बातें समाजसेवी और तेजतर्रार रिटायर्ड आईपीएस डा. किरन बेदी ने कही। रविवार को यमुनापार स्थित होटल में भारत विकास परिषद बृज प्रांत के अभिव्यक्ति कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने बेटों को जिम्मेदार और बेटियों को बहादुर बनाने की सीख दी। बलात्कार, छेड़छाड़ के लिए कानून से ज्यादा बेटों को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या पर बोलीं, बहू चाहिए, बेटी नहीं ये सोच नहीं चलेगी। कोख में बेटी मारने वाले ऐसे माली की तरह हैं, जो बीज को ही नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने पुरुषों से महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने को कहा। नारी सशक्तिकरण पर संस्था की पत्रिका का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम अध्यक्षता संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत गुप्ता ने किया। संयोजिका वंदना अग्रवाल और डा. अभिलाषा प्रकाश रहीं।
मंच संचालन रेखा दीवान, डा. मृदुल जुनेजा, पूनम जैन और गुंजन अग्रवाल ने किया। संस्था के राष्ट्रीय वित्त मंत्री केशवदत्त गुप्ता, डा. तरुण शर्मा, सावित्री वार्ष्णेय, ऊषा अस्थाना, डा. वीपी सिंह, कुंदनिका शर्मा, डा. शशि तिवारी, डा. संध्या अग्रवाल, बबीता चौहान रहे।
नारी सशिक्तकरण पर नाटक का मंचन
नारी सशक्तिकरण पर संस्था की ओर से विभिन्न कार्यक्रम हुए। शिल्पा माहेश्वरी और आकांक्षा के निर्देशन में एसिड अटैक, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों पर नाटक के जरिये प्रहार किया। कविता प्रतियोगिता में हर्षा माहेश्वरी प्रथम, दिव्या अग्रवाल द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में आकांक्षा ने बाजी मारी। अंशु दूसरे और शेफाली तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें