फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल दिल्ली ही संभाल लें : हरसिमरत

Fri, 27 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हरस‌िमरत काौर - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में बड़े बदलाव का दावा करने वाले अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पहले दिल्ली संभालने की नसीहत दी है। शुक्रवार को सूरसदन में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रेसवार्ता में केंद्रीय मंत्री व अकाली दल नेता हरसिमरत कौर ने पंजाब में भाजपा द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की कमान न सौंपने पर कहा कि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने सतलुज-यमुना लिंक योजना पर कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के पानी को दूसरे प्रदेश में किसी कीमत पर नहीं जाने देगी। पंजाब में खुद पानी की कमी है। बता दें कि हाल में पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हरियाणा को पानी देने के संबंध में अपना जवाब दाखिल किया है। सरकार का कहना है कि जब समझौता हुआ था, तब और अब के हालातों में काफी अंतर हो गया है।
विज्ञापन

(‘गतिमान’ की खबर के साथ)

आगरा में बन सकता है मेगा फूड पार्क
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आगरा और आसपास के इलाके आलू उत्पादक क्षेत्र हैं। सरकार की योजना 45 मेगा फूड पार्क शुरू करने की है। आगरा में भी मेगा फूड पार्क की संभावनाएं हैं। अभी तक छह मेगा फूड पार्क बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को रोजगार के अवसर देने के लिए छोटे उद्योग लगाने पर सरकार का ध्यान है। जल्द ही कोल्डचेन और संपदा कलस्टर स्कीम के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इससे किसान सब्सिडी लेकर आलू के उत्पादों के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगा सकेंगे। चौधरी बाबूलाल ने आगरा में आलू उत्पादन क्षेत्र होने के कारण यहां प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जाने की मांग उठाई। इस पर मंत्री ने कहा कि पैरवी होगी तो आगरा में भी फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा सकता है।

अकाली दल बादल ने किया मंत्री का स्वागत
शिरोमणि अकाली दल ‘बादल’ के प्रदेश अध्यक्ष जत्थेदार दलजीत सिंह कथूरिया के नेतृत्व में कैंट स्टेशन पर शुक्रवार को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मीडिया प्रभारी अगम गौतम ने अकाली दल बादल के विस्तार के लिए यूपी में भी कदम उठाने की मांग करते हुए ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपा। इसमें कहा गया है कि पंजाब की तरह यूपी में भी पार्टी की जड़ों को मजबूत करने की जरूरत है। इस मौके पर पूरन सिंह फौजी, नंदकिशोर, नरेंद्र सिंह निंदी, परमात्मा सिंह, चरनजीत सिंह, अशोक दीक्षित सीए, हरवीर सिंह, सलीम, दलप्रीत सिंह कथूरिया, कुलवंत कौर आदि मौैजूद रहे।
गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचीं हरसिमरत कौर
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंचकर मात्था टेका। संत बाबा प्रीतम सिंह ने गुरु घर का सरोपा भेंटकर उनका सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री पवित्र ऐतिहासिक स्थान के दर्शन किए और कहा कि आगे पूरे परिवार के साथ यहां के दर्शन करेंगी। इस अवसर पर श्याम भोजवानी, बाबा हरवंश सिंह, ग्रंथी टीटू सिंह, महेंद्र सिंह खनूजा, जोगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें