फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरडी राज्यमंत्री कठेरिया की सुरक्षा बढ़ी

Mon, 04 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के निवास के बाहर हुई फायरिंग के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिना चेकिंग किसी को उनके निवास में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 29 दिसंबर को कठेरिया के खंदारी कैंपस स्थित आवास के बाहर गोली चलने से सनसनी फैल गई थी। उस वक्त वे अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे। बताया गया कि यह गोली एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ता पर रंजिश में चलाई थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। मगर, इस बीच कठेरिया की सुरक्षा में यूपी पुलिस के दो व सीआईएसएफ के चार जवान और बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, सीआईएसएफ जवानों ने टीचर्स कालोनी के मुख्य गेट पर मोर्चा भी बना लिया है। यहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहता है। कालोनी के अंदर कठेरिया आवास के गेट पर भी जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। वे फरियादियों को पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दे रहे हैं। कठेरिया के प्रवक्ता शरद चौहान के अनुसार, पिछले दिनों हुए हमले के बाद भाजपाई एसएसपी से मिले थे। उन्हीं के निर्देश पर केंद्रीय राज्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें