फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में कासगंज के खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक

विज्ञापन
कासगंज गेपलिंग प्रतियोगिता में के ए महाविद्यालय के विजेता प्रतिभागी अपने मेड़ल दिखाते हुए। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा किया गया, जिसमें 78 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

केए कॉलेज के शारीरिक शिक्षा और खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष और टीम मैनेजर प्रवीन जादौन ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ग्रैपलिंग टीम ने एक रजत और 11 कांस्य पदक जीते, जिसमें केए कॉलेज के सुनील गौतम एवं सुरभि पांडे ने कांस्य पदक जीता। वहीं, श्रीमती शारदा जोहरी नगरपालिका महाविद्यालय की छात्रा डॉली ने कांस्य पदक जीता। तीनों ही खिलाड़ी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई हो गए हैं। यह ट्रायल मई माह में प्रस्तावित है। इस ट्रायल में भारतीय विश्वविद्यालय की टीम का चयन होगा। खिलाड़ियाें के द्वारा जनपद का नाम रोशन किए जाने पर प्राचार्य प्रो. एके रुस्तगी, पूर्व प्राचार्य डॉ. वीके तोमर, चीफ प्रॉक्टर डॉ. बृजेंद्र यादव, खेल समिति के सदस्य डॉ. मिथिलेश वर्मा, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. उमेश यादव और डॉ. नरेश भारद्वाज आदि ने बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें