भोगांव। क्षेत्र के हंस सर्वोदय इंटर कॉलेज में तैनात एक शिक्षक पर जाति बदलकर नौकरी करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। कहा गया है कि शिक्षक राजपूत जाति से है और उसने फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति का बनकर नौकरी हासिल कर ली है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है।
ग्राम भदौरा निवासी नेम कुमार ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी को भेजी गयी शिकायत में बताया है कि हंस सर्वोदय इंटर कॉलेज बरौली में तैनात एक शिक्षक लोधी राजपूत जाति से है। उसने अपने को अनुसूचित जाति का बताते हुये उसने सहायक शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर ली है। आरोप लगाया है कि विद्यालय मैनेजमेंट से मिली भगत से वेतन ले रहा है। शिकायत में शिक्षक को लोधी राजपूत होने के बाजूद विमुक्त जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर गलत ढंग से नौकरी प्राप्त कर लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिए हैं।
शिक्षक के विरुद्ध किसी प्रकार का शिकायतीपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। यदि प्राप्त होगा तो जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।
रोशन लाल वर्मा, प्रधानाचार्य
मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक