कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा और चंदन की हत्या के एक आरोपी ने गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
हिंसा, हत्या और राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में वांछित चल रहे आसिफ पुत्र नौसे खां निवासी चामुंडा गेट ने सीजेएम न्यायालय में गुरुवार को समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस को भनक लगी।
आरोपी ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचते हुए सीजेएम न्यायालय में समर्पण किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस न्यायालय से आरोपी से पूछताछ करने के लिए रिमांड लेगी।