सहावर गेट बाजार- सुबह 10:00 बजे
यहां भी आवाजाही काफी थी। इस इलाके में फल विक्रेताओं की संख्या अधिक दिखाई दे रही थी। लोग बाइक और साइकिल से गुजर रही थे। सभी दुकानें खुली हुई थीं। दुकानों पर लोग खरीदारी करते देखे जा रहे थे। पूरी तरह से गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था। लोग जागरूकता नहीं दिखा रहे थे। कोई फल खरीद रहा था तो कोई सब्जियां खरीद रहा था।
नदरई गेट बाजार-सुबह 10:15 बजे
इस बाजार में भी काफी चहल कदमी थी। दुकानें खुली हुई थीं। दुकानदार बिक्री में लगे हुए थे तो खरीददार भी खरीदारी कर रहे थे। सुबह के समय ही यहां आवाजाही थी। ऐसे में कुछ दुकानदार से चर्चा करते देखे गए कि आज अच्छी बिक्री होगी और भीड़भाड़ भी अधिक हो सकती है, हालांकि चर्चा में दुकानदारों की जुबां पर गाइडलाइन के पालन की बात नहीं आ रही थी। कहीं भी दुकानों पर सैनिटाइजर दिखाई नहीं दे रहे थे।
बस स्टैंड सुबह- 10:30 बजे
कर्फ्यू के कारण रोडवेज की आय काफी प्रभावित हुई थी, लेकिन कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद पहले ही दिन तमाम लोग यात्रा के लिए निकल पड़े। बस स्टैंड के बाहर भीड़भाड़ दिखाई दे रही थी तो यात्रा के लिए यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। कुछ क्षेत्रों के लिए बसें तो कासगंज डिपो में खड़ी थी। जबकि बरेली बदायूं की ओर के लिए दूसरे डिपो की बसों का इंतजार था।
लोग कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करें। हर हाल में संक्रमण से जंग में जागरूकता दिखानी है। लापरवाही न करें। लापरवाही घातक हो सकती है।दुकानदार गाइड लाइन का पालन करें-
ललित कुमार, एसडीएम।
अनलॉक: जानिए आगरा मंडल में कैसा रहा पहला दिन, जरूरत का सामान खरीदने निकले लोग, देखिए तस्वीरें