फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंजः सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पिता को सदमे से आया हार्ट अटैक

Tue, 03 Apr 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मंगलवार को एक तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। 
विज्ञापन


हादसे का शिकार हृदेश (25) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी अमांपुर एवं मयंक कुमार (17) पुत्र अनिल कुमार निवासी अमांपुर हुए। दोनों ही युवक अपराह्न 3 बजे करीब बाइक से बाजिदपुर गांव तेहरवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।  

तभी अथैया के निकट सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों की मदद से पुलिस दोनों को अस्तपाल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना दोनों ही युवकों के घर पहुंची तो अमांपुर से जिला चिकित्सालय की ओर परिवारीजन दौड़ पड़े। हादसे की सूचना के बाद से परिवारीजनों का बुरा हाल हो गया। 

दुर्घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। दुर्घटना में मौत का शिकार हुए हृदेश की शादी 6 माह पूर्व ही हुई थी। 

हृदेश की दुर्घटना में मौत की खबर से उसके माता, पिता, पत्नी सभी का बुरा हाल है। हृदेश के पिता मक्खन लाल इंटर कॉलेज से सेवानर,वृत्त शिक्षक हैं। 
विज्ञापन

पिता की तबीयत बिगड़ी

हृदेश उनका इकलौता पुत्र था और वह स्पेयर पार्ट का काम थाना अमांपुर के सामने बाजार में करता था। मयंक अभी अध्ययनरत था। उसके पिता सहावर तहसील में कार्यरत हैं। 

बेटे हृदेश की मौत के सदमें को उसके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र सिंह बर्दाश्त नहीं कर पाए। उनकी हालत काफी बिगड़ गई। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उन्हें हार्ट अटैक आया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें