फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबीः एक दिन पहले अपहृत हुए बालक को पुलिस ने छुड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज पुलिस की गिरफ्त में छह साल के बालक के अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिढ़पुरा पुलिस व स्वाट टीम ने जनपद फर्रुखाबाद से अगवा किए गए छह वर्षीय बालक को सकुशल छुड़ाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से दो तमंचा मय सात जिंदा कारतूस व एक सफेद रंग की स्कार्पियो बरामद की है। दोनों अपहरणकर्ताओं को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद से मोहल्ला राजीवनगर निवासी मोहन वर्मा के छह वर्षीय पुत्र कृष्णा को शुक्रवार को अगवा कर लिया गया।

इस संबंध में मोहम्मदाबाद में बालक कृष्ण के अगवा किए जाने की रिपोर्ट भी दर्ज थी। जिसके बाद से पुलिस ने बालक की तलाश शुरु कर दी। लोकेशन कासगंज मिलने पर फर्रुखाबाद पुलिस ने एसपी कासगंज सुशील घुले को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं स्वाट टीम को अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में जिम्मेदारी सौंपी। 

पुलिस के द्वारा स्यौड़ी मोड़ पर संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया। आने जाने वाले हर वाहन को चेक किया गया गया। इस दौरान एक स्कॉर्पियों गाड़ी तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस के रोकने पर उसमें सवार फरार होने लगे।

पुलिस ने उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बालक कृष्णा भी पुलिस को स्कॉर्पियों में मिल गया। अपहृताओं ने अपने नाम ब्रजमोहन निवासी चमरौली एवं सर्वेश निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराराउ बताया। 

एएसपी ने बताया कि दोनों ही अपहृताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनके पास से पुलिस ने दो 315 बोर तमंचा, कारतूस बरामद किए। पुलिस ने स्कॉर्पियों को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों ही आरोपियों को जेल भेजा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें