फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज की दुष्कर्म पीड़िता को भी जल्द न्याय दिलाने में जुटी पुलिस, छह दिन में पूरी की जांच

Sat, 07 Dec 2019 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
हैदराबाद कांड के आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराने वाली तेलंगाना पुलिस की कार्य प्रणाली को आम लोग सराह रहे हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को भी जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड की जांच पुलिस ने छह दिन में पूरी कर ली है। विवेचना अधिकारी ने साक्ष्यों के साथ आरोप पत्र शुक्रवार को पॉक्सो न्यायालय में दायर कर दिया है।

एक दिसंबर की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक किशोरी को अगवा कर पुष्पेंद्र, अंकित, घनश्याम व सुरेश ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी देने आदि की धाराओं में सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम ने विवेचना शुरू की थी। छह दिन में ही विवेचक ने विवेचना पूर्ण कर ली है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को विवेचक ने अपर जिला जज प्रथम/पाक्सो न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अब जल्द ही न्यायालय में ट्रायल शुरू हो जाएगा। पुलिस ने प्रतिदिन ट्रायल की पूरी तैयारी कर ली है। विवेचक सुनवाई के दौरान प्रतिदिन न्यायालय में मौजूद रहकर पुलिस की ओर से पैरवी करेंगे।

'पीड़िता को जल्द न्याय दिलाएंगे'

एसपी सुशील घुले ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता को जल्द ही न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रयासरत है। पटियाली सीओ ने विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जल्द ही इस केस का ट्रायल होगा। पीड़िता के परिवार की भी सुरक्षा की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें