पुलिस ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से बाइक सहित गिर गया। पीछे बैठा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश सुशीया उर्फ ईदल के पैर में गोली लगी है। पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बदमाश को नियमानुसार हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी से सीएचसी सहावर भिजवाया गया।
2016 पर सिपाहियों पर किया था हमला
सुशीया उर्फ ईदल ने वर्ष 2016 में हाथरस के थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र में पुलिसकर्मियों पर हमला किया था, जिसमें एक सिपाही को गोली मारी थी और दूसरे सिपाही को सरिया मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में थाना सिकन्दराराऊ में अभियोग पंजीकृत है। वहीं फरार बदमाश का नाम आरिफ है। वह बुलंदशहर जिले के रोहिन्दा का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।