फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझेरा गांव में पुलिस-पीएसी की सतर्कता जारी, कार्रवाई के डर से सहमे लोग

Tue, 22 May 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
बझेरा गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिले के गांव बझेरा में दो समुदाय के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला एवं सात सीएलआर एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पटियाली तहसील के गांव बझेरा में रविवार रात को पूर्व प्रधान प्लॉट पर निर्माण करा रहे थे। तभी दो समुदायों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। जानकारी पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप मच गया। 

पुलिस प्रशासन के अधिकारी गांव में पहुंचे तो दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत कर समझाने की कोशिशें की गई। दोनों पक्षों की ओर से मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसआई शिवम तोमर ने बलवा, जानलेवा हमला, 7सीएलआर एक्ट की धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सिकंदरपुर वैश्य के थाना प्रभारी राजेश मीना मामले की विवेचना कर रहे हैं। 

पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार मीना का कहना है कि गांव में पूरी तरह से शांति है। पुलिस की सतर्कता बरकरार है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें