फिरोजाबाद जिले का सरकारी प्राइमरी स्कूल कीठौत प्रदेश में नजीर बन गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने स्कूल की सुविधाओं को बयां करती एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है।
इस तस्वीर में घटते और बढ़ते क्रम में वॉश बेसिन लगाई दे रहे हैं। वॉश बेसिन स्कूल की दीवार पर लगाए हैं। देखने में ये बिल्कुल सामान्य हैं, लेकिन इसके पीछे बच्चों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा गया है।
दरअसल, स्कूल में वॉश बेसिन बच्चों की हाइट के हिसाब से लगाए गए हैं ताकि उन्हें हाथ-मुंह धोने में कोई असुविधा न हो। शिक्षा निदेशक ने इस तस्वीर को इसलिए ट्विटर पर शेयर किया ताकि अन्य स्कूल भी इससे सीख लें।