फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: अलीगढ़ बवाल के बाद कासगंज पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर नजर

Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
अलीगढ़ में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर अलीगढ़ में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कासगंज पुलिस भी सतर्क हो गई है। पूरे मंडल में अलीगढ़ कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने अलर्ट जारी किया है। कमिश्नर का खास ध्यान सोशल मीडिया पर है। 
विज्ञापन


उन्होंने जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। विभिन्न संवेदनशील इलाकों और मिश्रित इलाकों में पुलिस की पिकेट पहले से ही तैनात हैं। उनको और सतर्कता के निर्देश दिए हैं।

मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बार रूम के द्वारा पूरे मंडल में सतर्कता का संदेश प्रसारित कराया। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सद्भावना की अपील की है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। अफवाहों पर किसी प्रकार का ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सतर्क है पुलिस

एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि जिले में लगातार सतर्कता जारी है। पूरी तरह से शांति और सद्भावना का माहौल है। आगामी समय में होली पर्व को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रही है। किसी को भी अशांति नहीं फैलाने दी जाएगी। सभी लोग शांति और सद्भाव के साथ रहे और सहयोग करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें