फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में हरिद्वार और नरौरा से बढ़ा प्रवाह

विज्ञापन
कछला गंगा में बहता जलस्तर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गंगा के जलस्तर में हरिद्वार और नरौरा बैराज से प्रवाह में वृद्धि होने का असर गंगा के जलस्तर पर होने लगा है। कछला ब्रिज पर मंगलवार को 10 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। वृद्धि होने के साथ ही सिंचाई विभाग ने निगरानी तेज कर दी है और तटीय इलाकों के ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर मंगलवार काे हरिद्वार से करीब 11 हजार क्यूसेक बढ़ गया। वहीं, नरौरा बैराज से करीब 20 हजार क्यूसेक पानी बढ़ गया। पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ने लगा। ऐसी स्थिति में हरिद्वार बैराज पर पानी का दबाव कम करने के लिए आगे के बैराजेां की ओर पानी का प्रवाह बढ़ा दिया गया। हालांकि बढ़े हुए प्रवाह से जिले में कहीं भी बाढ़ की स्थिति नहीं है। गंगा का पानी केवल खादर के इलाकों में है। पटियाली तहसील के मूंझखेड़ा, नगला नरपत, नगला जयकिशन, नगला दुरजन सहित आसपास के इलाकाें में सड़क व पुलिया टूटने के कारण गंगा का पानी खेतों व मार्गों में जमा है। इससे लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। जलस्तर में और अधिक वृद्धि होने पर यह इलाके बाढ़ के प्रवाह में आ सकते हैं।

बैराजों से पानी का प्रवाह-
हरिद्वार बैराज से-75955 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 40950 क्यूसेक
नरौरा बैराज से- 62053 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.11 मीटर के निशान पर

वर्जन-
- पहाड़ों पर बारिश के कारण हरिद्वार बैराज से पानी का प्रवाह बढ़ा है। नरौरा बैराज से भी प्रवाह बढ़ाया गया है। इससे जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। जिले में फिलहाल बाढ़ के कोई हालात नहीं हैं। - शेर सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें