फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान का शटर तोड़कर 8 बैटरी व नकदी चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
बिलराम कस्बा में एक दुकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी करतीं सदर सीओ आंचल चौहान । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के बिलराम कस्बा में चोरों ने शनिवार की रात दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी व 8 बैटरी चोरी करके ले गए। दुकान स्वामी ने मामले पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चोरी के खुलासे के प्रयास कर रही है। सीओ सदर आंचल चौहान ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बिलराम के मोहल्ला मंडी निवासी प्रेम सिंह चौहान की कस्बा में पानी की टंकी के पास बैटरी की दुकान संचालित है। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार की रात चोर दुकान की दीवार काटने के बाद वह शटर तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों ने दुकान के बाहर लगे हैंडपंप का हत्था निकालकर सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त किए। वहीं, दुकान में तोड़फोड़ की। चोर दुकान में रखे 4700 रुपये की नकदी व 8 बैटरी और 5 सोलर पैनल चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह टहलने जाने पर उन्हें दुकान में हुई चोरी की वारदात की जानकारी हुई। दुकान में चोरी की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में दुकान स्वामी व लोगों से पूछताछ की। दुकान स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 8 माह पहले भी चोर उनकी दुकान से बैटरी चोरी करके ले गए। इससे करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दुकान में हुई चोरी के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। दुकान स्वामी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें