फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा छात्र नेता ने इंस्पेक्टर सहावर को दी ट्विटर पर धमकी, पुलिस कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के इंस्पेक्टर को इलाके के एक सपा छात्र नेता ने ट्विटर एकाउंट पर धमकी दी। साथ ही जिला पुलिस को भी धमकी दी है। धमकी भरी पोस्ट में राज्य के डीजीपी, एडीजी, डीएम और कासगंज पुलिस को भी टैग किया गया है। ट्विटर पर धमकी की जानकारी इंस्पेक्टर सहावर को हुई तो उन्होंने थाने में सपा छात्र नेता के खिलाफ आईपीसी और आईटीएक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस कथित छात्र नेता की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाने के प्रभारी राजेश कुमार मीणा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के छात्र नेता प्रतीक वर्मा लोधी ऊंचा गांव सहावर का निवासी है। उसके ट्विटर एकाउंट से तीन कमेंट करते हुए धमकी दी गई है। इंस्पेक्टर मीणा ने बताया कि इन सभी आपत्तिजनक पोस्ट में राज्य के डीजीपी, एडीजी जोन आगरा, आईजी रेंज अलीगढ़, डीएम कासगंज व कासगंज पुलिस को भी टैग किया है। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से कथित छात्र नेता खुरापात कर रहा है।
युवक ने न केवल मुझे धमकी दी है बल्कि कासगंज पुलिस को भी धमकी दी है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने बताया कि आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक अभी फरार है।
विज्ञापन

ट्विटर पर इंस्पेक्टर सहावर को धमकी दी गई है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद इंस्पेक्टर ने आरोपी छात्र नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर इस पूरे मामले की विवेचना करेंगे। - मनोज सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें