मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में नगला रते के एक युवक की घर पर बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। परिजन अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए। अस्पताल से पुलिस को सूचना भेजी गई तो पुलिस ने मीमो लेने से मना कर दिया।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला रते का है। यहां के निवासी शिवम (22) पुत्र विनोद कुमार बुधवार रात अपने घर पर था उसे अचानक विद्युत करंट लग गया। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जब परिजनों से शव को मोर्चरी में रखने और पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी और शव को मोर्चरी पर रखने के लिए कहा। परिजन जिला अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम के ही शव को घर ले गए। ईएमओ ने पुलिस को मीमो भिजवाया तो पुलिस ने मीमो लेने से मना कर दिया। ईएमओ ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।