सिढ़पुरा। पटियाली मार्ग पर वीनामऊ गांव के निकट रविवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे युवक को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
सहावर के चांडी निवासी गौरव (21) अपने साथी शिवम के साथ आ रहा था। इसी बीच सामने से शीलेंद्र निवासी थाना गांव पटियाली की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गौरव बाइक से दूर जा गिरा। इस बीच एक ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिवम व शीलेंद्र भी घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सिढ़पुरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।
रिर्पोर्ट मनोज माहेश्वरी