फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। गांव फरोली के निकट ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। जबकि दो सवार घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशिताें ने जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम रहा। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

गांव सेती निवासी आजाद बाबू (18) अपने ही गांव के सौरभ (30), रामनगर निवासी दिनेश (35) के साथ बाइक पर कस्बा के आवंतीनगर में दावत खाने आया था। तीनों बाइक से शाम लगभग 7:30 बजे वापस लौट रहे थे। फरौली के निकट लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आजाद बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीण व परिजन भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। काफी समझाने के बाद लगभग 8:30 बजे जाम खुल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें