फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाइड्रा से कुचलकर वृद्धा की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सलेमपुर बीवी मार्ग पर मंगलवार की शाम को दवा लेकर पैदल जा रही वृद्धा को हाइड्रा ने कुचल दिया। वृद्धा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रफातपुर निवासी चंद्रवती (60) पत्नी आंगनलाल मंगलवार की शाम करीब 5 बजे कासगंज से दवा लेकर पैदल आपने गांव लौट रहीं थी। गांव किलोनी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने वृद्धा को कुचल दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के बाद चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से भाग गया। आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर बाइकें खड़ी करके जाम लगा दिया। किसी ने फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाइड्रा को कब्जे में ले लिया है। मृतका के देवर जयवीर ने बताया कि दो साल पहले बीमारी के कारण भतीजे विनोद की मौत हो गई थी। वह नातिन अजंता के साथ गांव में रहती थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें