फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भोले बाबा के आश्रम पहुंची अनुयायियों की भीड़, सिढ़पुरा में लगा लंबा जाम

विज्ञापन
सिढ़पुरा में लगे जाम में फंसे वाहन ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के बहादुर नगर में स्थित साकार नारायण विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के आश्रम पर मंगलवार को उनके भक्तों की भारी भीड़ नमन करने पहुंची। सोमवार देर रात से ही अनुयायियों के सैकड़ों वाहनों से आने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे सिढ़पुरा में दिनभर लंबा जाम लगा रहा। रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस और पुलिस के वाहन भी फंस गए। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

पटियाली क्षेत्र के बहादुर नगर में साकार नारायण विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का आश्रम है। वह न तो आश्रम में लंबे समय से आए है और न ही उनका कोई सत्संग हुआ है, लेकिन हर महीने के पहले मंगलवार को उनके अनुयायी बड़ी संख्या में आश्रम में नमन करने आते हैं। अगस्त माह का पहला मंगलवार होने के चलते देर रात से ही उनके अनुयायियाें का वाहनों से आश्रम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भारी भीड़ उमड़ने से कस्बा सिढ़पुरा की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सैकड़ों वाहनों के एक साथ गुजरने से रोड पर जगह-जगह जाम के हालात बने रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात थी, लेकिन भीड़ के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। मरीज ले जा रही एंबुलेंस और पुलिस के वाहन भी जाम में फंसे गए। व्यापारियों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले में आश्रम के सेवादार एसके सिंह ने बताया कि आश्रम में किसी प्रकार को कोई सत्संग नहीं किया गया। आश्रम में सत्संग की अनुमति नहीं है। भोले बाबा के अनुयायी नमन करने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में पहुंचे। आश्रम में अनुयायियों का नमन के लिए आने-जाने का सिलसिला बना रहता है। पटियाली एसडीएम विमल कुमार प्रदीप ने बताया कि आश्रम में सत्संग की परमिशन नहीं है। भोले बाबा के अनुयायी ऐसे आते-जाते रहते हैं।
-
हाथरस में सत्संग के दौरान हुई थी भगदड़
भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम के दौरान हाथरस में 2 जुलाई 2024 को भगदड़ हो गई थी। इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से प्रशासन ने बहादुर नगर स्थित आश्रम में सत्संग की अनुमति पर रोक लगा रखी है। हालांकि, इसके बावजूद उनके अनुयायी बड़ी संख्या में आश्रम आते-जाते रहते हैं।
विज्ञापन

-


अनुयायियों से भरी बस खाई में उतरी, हादसा टला
पटियाली। संभल के पमासा से भोले बाबा के अनुयायियों से भरी बस मंगलवार दोपहर बहादुर नगर स्थित आश्रम पर जा रही थी। जैसे ही बस काजी नगला मार्ग पर पहुंची, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क किनारे खाई में उतर गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सूचना पर आश्रम से सेवादार पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी मशीन से बस को बाहर निकाला।

स्टेशन पर ही अनुयायियों की भारी भीड़
पटियाली रेलवे स्टेशन पर भी मंगलवार को भोले बाबा के अनुयायियों की भारी भीड़ रही। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म अनुयायियों से खचाखच भरा नजर आया। ट्रेन में सीट के लिए मारामारी रही। पटरी के किनारे भी कुछ अनुयायी बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें