फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से गेहूं व तंबाकू की फसल भीगी, ईटें भी हुई खराब

विज्ञापन
​भरगैन में बारिश से भीगी गेंहूं की फसल । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में हुई बेमौसम बारिश व ओलों से गेहूं व तंबाकू की फसलें भीग गई। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से भट्ठों पर पथी ईटें भी खराब हो गई। सबसे अधिक असर भरगैन व आसपास के क्षेत्रों में हुआ। किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को सुबह के समय अचानक बारिश शुरू हो गई। भरगैन व आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक बारिश होती रही। कुछ देर के लिए छोटे ओले भी गिरे। इससे खेतों में पानी भर गया। खेतों में कटी हुई गेहूं, व तंबाकू की फसल को काफी नुकसान हो गया। इस क्षेत्र के भट्ठों में भी पानी जमा हो गया। इससे पथी हुई ईटें खराब हो गई। इसके अलावा कासगंज, सिढ़पु़रा क्षेत्र में भी सुबह के समय हल्की बारिश हुई। इससे इन क्षेत्रोंं में खेतों में गेहूं की फसल भीग गई। जबकि पटियाली, सहावर, अमांपुर क्षेत्र में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। गंजडुंडवारा में मौसम साफ रहा।

मैंने गेहूं की फसल की कटाई कर ली थी। सुबह के समय बारिश से खेत में पानी भर गया। पांच मिनट को छोटे ओले भी गिरे, इससे नुकसान हो गया। -असलम खां, किसान, भरगैन,
विज्ञापन


गेहूं की फसल के लिए इस बार मौसम का साथ नहीं मिल रहा। गर्मी की अधिकता से दाना कमजोर रह गया। अब बारिश से फसल बर्बाद हो गई। -जसीमुद्दीन अंसारी, किसान, भरगैन

मैंने 15 बीघा में गेहूं की खेती की है। फसल को काटकर खेत में डाल दिया था। बारिश से फसल भीग गई। थ्रेसिंग प्रभावित हो गई। - राहुल, किसान, बहोरा

मैंने पांच बीघा में गेहूं की खेती की है। इसमें से चार बीघा की कटाई कर ली। बारिश से फसल भीग गई। खेत में खड़ी फसल की कटाई भी रोकनी पडी। - दिनेश, किसान, लधोली

बारिश से गेहूं, तंबाकू की फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों का बीमा है उनको नियमानुसार बीमा कंपनी मुआबजा देगी। - डॉ. अवधेश, मिश्रा, जिलाकृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें