फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुबह बारिश से राहत, दोपहर में धूप बनी आफत

विज्ञापन
कासगंज में बारिश के दौरान छाता लगाकर जाता दंपति।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सुबह के समय बारिश से लोगों को राहत मिल गई। वहीं, दोपहर के समय तेज धूप लोगों को आफत नजर आने लगी। उमस बढ़ जाने से लोग बेहाल नजर आए। अधिकतम पारा 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में तड़के तीन बजे मौसम ने करवट बदल ली। अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। काफी तेज बारिश हुई। सुबह आठ बजे तक बारिश होती रही। इससे सुबह के समय न्यूनतम पारा 27 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। मौसम सुहावना रहने से लोग राहत महसूस करते देखे गए। इसके बाद 11 बजे से फिर से एक घंटा तक हल्की बारिश होती रही। दोपहर के समय मौसम खुल गया और तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। दोपहर में अधिकत पारे में दो डिग्री का उछाल आ गया। अधिकतम पारा 31 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। शाम के समय सूरज अस्त होने पर पारा फिर से नीचे आ गया। मोहनपुरा मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. बृज विकास सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें