फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रयागराज-कासगंज-लालकुआं तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
फोटो01कासगंज में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को लेकर प्रयागराज-कासगंज-लालकुआं तक स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का संचालन 18 सिंतबर से 7 नवंबर के मध्य किया जाएगा। इससे त्योहारों पर यात्रियों को आने-जाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन

दशहरा, दीपावली, भैया दौज और छठ पर्व पर घर आने-जाने वाले लोगों की ट्रेन में भीड़ अधिक रहती है। इससे भीड़ में सफर करने पर यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन को प्रयागराज-कासगंज-लालकुआं के मध्य चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04117 का संचालन 18 सिंतबर से 6 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रयागराज से लालकुआं के मध्य होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 04118 का 19 सितंबर से 7 नवंबर तक लालकुआं से प्रयागराज के लिए प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी। प्रयागराज से स्पेशल ट्रेन रात 11:30 बजे लालकुआं के लिए रवाना होगी। फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए कासगंज सुबह 7:30 पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 8 बजे यहां से चलने के बाद बदायू, बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा होते हुए दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:50 बजे लालकुआं से प्रयागराज के लिए चलेगी। इसी मार्ग से होते हुए दूसरे दिन प्रयागराज सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। साप्ताहिक ट्रेन के चलाए जाने से लोगों का सफर आसान होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें