फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: बिना शीशे की हैं रोडवेज की बसें, ठिठुरते रहते यात्री

विज्ञापन
कासगंज में रोडवेज बस के टूटे शीशे । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ठंड ने दस्तक दे दी है। अभी तक रोडवेज की कई बसों की सभी खिड़कियों में शीशे नहीं लगे हैं। ऐसे में यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ रही है। यह रात के समय सफर के दौरान ठिठुरते रहते हैं। सर्दी लगने से बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अभी दिन में तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यह रात में 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। हवाओं में ठंडक बढ़ने लगी है। ऐसे में यात्रा के दौरान बिना शीशे की खिड़की के पास सीट मिल जाए तो ठंड से बुरा हाल हो जाता है। विभाग पहले से इस समस्या को लेकर इंतजाम नहीं कर सका। यात्रियों की लगातार शिकायतों के बाद महकमा अब कुछ संजीदा हुआ है। सामान की मांग की गई है। यह कब मिलेगा और काम पूरा होगा, इस बारे में अधिकारी भी ज्यादा नहीं बता पाते हैं। जानकारों की मानी जाए तो यह महीना यात्रियों का मुश्किल में ही गुजरेगा।
मुख्यालय से ये मांगा गया सामान
सभी बसों की खिड़कियों में शीशे लग सकें और कोहरे में चालकों को दिक्कतें न हों इसके लिए शीशों और ऑल वेदर बल्बों की डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। 25 आलवेदर बल्ब, 10 हेडलेंप कवर, 40 शीशे, 10 वाइपर सहित अन्य सामान की मांग की गई है।
विज्ञापन

बसों को तभी स्टेशन से निकाला जाता, जब उनमें शीशे आदि की जांच हो जाती है। अगर मार्ग में शीशा आदि टूट गया तो उसे वर्कशॉप में ले जाकर ठीक कराया जाता है। किसी भी सामान की कमी न रहे, इसके लिए डिमांड मुख्यालय भेजी गई है। - ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें