फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि, 70 पर पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए रक्त का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की ट? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में निजी चिकित्सकों और लैब संचालकों के साठगांठ कर मरीजों का डेंगू इलाज करने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अथैया चौराहे पर संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया। मरीजों के लिए गए सैंपल में 4 में डेंगू की पुष्टि हो गई। यह आंकड़ा अब 70 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एएन सिंह, चिकित्सक पीएस सिंह, बीपीएम सुनील की टीम ने अथैया चौराहे पर संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया। यहां बड़ी संख्या में मरीज मिले। अथैया के सात एवं पथरेकी के 11 मरीजों का डेंगू का इलाज होता मिला। टीम ने डेंगू के इलाज की सही स्थिति का आकलन करने के लिए इन मरीजों के रक्त का सैंपल लिया।
प्रयोगशाला में जांच के बाद केला देवी निवासी पथरेकी, पुष्पा निवासी नरायनी, विजय व डोली निवासी पथरेकी में डेंगू की पुष्टि हो गई। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि कोई भी लैब या चिकित्सक डेंगू की फर्जी रिपोर्ट न तैयार करे। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर ही मरीज का इलाज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें