कासगंज के गंजडुंडवारा में क्लीनिक को सील करवाते एसडीएम रवेंद्र कुमार ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/गंजडुंडवारा। पटियाली उपजिलाधिकारी और गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। छापे के दौरान दो प्रसव केंद्र और दो अस्पताल अवैध रूप से संचालित होते मिले। इन्हें सील करने के साथ ही संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।
उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह और चिकित्साधीक्षक डॉ. मुकेश के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई हुई। टीम ने मोहल्ला घासी स्थित डॉ. अनीता, गनेशपुर स्थित डॉ. विमलेश के प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर अवैध रूप से प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया। संचालक किसी प्रकार के कागजात नहीं दिख सके। इसके अलावा केनाल रोड स्थित आईटी हॉस्पिटल, थाना रोड स्थित बदायूं हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इनके संचालक आवश्यक प्रपत्र नहीं दिखा सके।
टीम की इस कार्रवाई से खलबली मची रही। इस दौरान डॉ. कुलदीप मौजूद रहे।
एसडीएम ने बताया कि अवैध रूप से संचालित मिले प्रसव केंद्र और अस्पतालों को को सील कर दिया गया है। संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। इन्हें आवश्यक प्रपत्र दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।