कासगंज। दिवाली के लिए आतिशबाजी बाजारों में खासी भीड़ रही। लोगों को सबसे ज्यादा स्कॉईशॉट, चक्कर, रोशनी और फुलझड़ी पसंद आ रही हैं। वहीं अच्छे कारोबार से विक्रेता खुश हैं।
रविवार को जिले के आतिशबाजी बाजारों में सुबह से भीड़ रही। इस बार आतिशबाजी के आइटम महंगे हैं लेकिन खरीद में कमी नहीं है। बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। बच्चे चक्कर, रोशनी, फुलझड़ी, रंगीन माचिस, चटर-पटर को खरीद में प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं युवाओं का रुझान स्कॉईशॉट और तेज आवाज वाले पटाखों की ओर रहा। सोमवार को भी आतिशबाजी बाजार में भीड़ रहने की उम्मीद बनी हुई है। कारोबारी मुकेश का कहना है कि आतिशबाजी खरीदने के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। इससे अच्छे कारोबारी की उम्मीद है।
पटाखे चलाते समय बरतें सावधानी
पटाखों को खुले और बड़े मैदान में चलाएं।
आसमानी पटाखों को चलाते समय देखे की आसपास छप्पर या कोई ऐसी चीज तो नहीं है जिससे आग लगने का डर हो।
बच्चों के पटाखे चलाते समय उनके साथ रहें।
पटाखों को चलाते समय बच्चाें को दिशा निर्देश देना न भूलें।
पटाखों को चलाने वाले स्थान पर रेत और पानी का इंतजाम रखें।
दुघर्टना होने पर फायर बिग्रेड को सूचित करें।
जलने पर ये करें उपाय
हादसा होने पर जले हुए अंग पर सादा या नल का पानी डालें।
घाव को साफ रखें या किसी साफ कपड़े से ढक लें।
जले हुए अंग पर कोलगेट, हल्दी, नमक या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें।
108 एंबुलेंस को कॉल करें। अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।